फिरोजपुर |गांव सुधारा के पास गश्त के दौरान थाना मल्लांवाला पुलिस ने एक युवक से प्रतिबंधित दवा की गोलियां बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई नरिंदर सिंह ने बताया उनकी अगवाई में पुलिस टीम एरिया में गश्त कर रही थी इसी दौरान उन्होंने शक के आधार पर पैदल आ रहे युवक को रोक कर उसकी तलाशी की तो प्रतिबंधित दवा की गोलियां बरामद हुई। आरोपी की पहचान गांव सुधारा के रहने वाले हरबंस सिंह के तौर पर हुई है।