फिरोजपुर| एसएमओ डा. प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि सिविल सर्जन डा. गुरमिंदर सिंह के दिशा निर्देशों पर सेहत विभाग की टीमें बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए मीजल-रुबेला के इंजेक्शन लगा रही है। उन्होंने बताया कि सेहत विभाग की टीम ने दो स्कूलों आरएसडी राज र| व गोबिंद काॅन्वेंट स्कूल में 973 बच्चों को टीके लगाए। इसमें केवल राज र| स्कूल में ही 619 बच्चों को टीके लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज र| स्कूल में 70 प्रतिशत बच्चों को मीजल व रुबेला के टीके लग चुके हैं।(रवि कुमार)