पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेरोजगार लाइनमैन 22 को परिवारों सहित देंगे धरना : प्रधान गुरदेव सिंह

बेरोजगार लाइनमैन 22 को परिवारों सहित देंगे धरना : प्रधान गुरदेव सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर

बेरोजगार लाइनमैन यूनियन की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष जारी है। जिला जिला प्रधान गुरदेव सिंह ममदोट ने बताया कि यूनियन की ओर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बेरोजगार लाइनमैन अपने परिवारों सहित 22 मई को राज्यस्तरीय धरना देंगे।

उन्होंने बताया कि पिछली अकाली भाजपा सरकार ने लाइनमैनों के तीखे संघर्ष के चलते जनवरी 2011 में 5 हजार लाइनमैनों का इश्तिहार जारी करके काउंसलिंग करने के बाद केवल 1000 को नियुक्ति पत्र कर किए थे तब से ही बाकी रहते 4 हजार लाइनमैन आज तक संघर्ष कर रहे हैं। जिला जनरल सचिव हितेश कुमार ने बताया कि विधानसभा मतदान से पहले जब बेरोजगार लाइनमैनों का पक्का मोर्चा हेड दफ्तर के समक्ष चल रहा था तो तो कांग्रेस पार्टी की तरफ से महारानी पुनीत कौर, राजिंदर कौर भट्ठल, साधु सिंह धर्मसोत, चरनजीत सिंह चन्नी, राजा वड़िंग ने उनका समर्थन करते हुए भूख हड़ताल की थी और विश्वास दिलाया था कि कांग्रेस सरकार बनने पर सभी को पक्का रोजगार दिया जाएगा। परन्तु अब धोखा करते हुए 1500 सहायक लाइनमैन का इश्तिहार जारी कर दिया गया जिसका यूनियन की तरफ से तीखे विरोध करने और पावरकाॅम की मैनेजमेंट यूनियन के साथ समझौते के अंतर्गत आयु सीमा पार कर रहे लाइनमैनों को एडजस्ट करने के लिए आयु सीमा 37 से बढ़ाकर 42 साल और पद बढ़ाकर 2800 किए गए परन्तु पावरकाॅम की तरफ से कार्य धीमा रहा जिसके चलते तीन नए बैंच भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो गए। जिस कारण पुराने साथी मैरिट से बाहर हो गए। इसके चलते उनमें भारी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी रोष के चलते बेरोजगार लाइनमैन अपने परिवारों सहित राज्यस्तरीय धरना 22 मई देंगे।

खबरें और भी हैं...