पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • फुलवारीशरीफ में चिकेन दुकानदार की घर से बुला गोली मार कर हत्या

फुलवारीशरीफ में चिकेन दुकानदार की घर से बुला गोली मार कर हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | फुलवारीशरीफ

आपसी विवाद में घर से बुलाकर अपराधियों ने चिकेन दुकानदार 24 वर्षीय मो. अफरोज उर्फ टाइगर की हत्या कर दी। उसकी लाश शनिवार की सुबह फुलवारीशरीफ के अलमिजाननगर स्थित उसके घर से 50 मीटर दूर मिली। उसके सिर में गोली मारी गई थी। हत्या करने वाले उसके परिचित हैं। एक सप्ताह पहले दोस्तों से उसकी मारपीट हुई थी। पुलिस इसी एंगल से जांच करने में जुटी है। जहां शव मिला है, वहीं पर टाइगर की दोस्तों के साथ बैठकी भी होती थी। पुलिस को मौके से उसका ईयर फोन और कपड़ा मिला लेकिन मोबाइल नहीं मिला है। मो. हारुन का बेटा टाइगर नोहसा मोड़ पर चिकेन की दुकान चलाता था। वह पहले बेंगलुरु में मुर्गा की दुकान में काम करता था। वहां दुकान के मैनेजर की हत्या कर फरार होने के बाद फुलवारीशरीफ आ गया। मैनेजर की हत्या में टाइगर जेल भी गया था।

पिता ने कहा-किसी ने फोन कर बुलाया था
हारुन के तीन बेटों में टाइगर सबसे बड़ा था। उसके पिता ने बताया कि टाइगर रात में खाना खाकर अपने घर में ही था। तभी किसी ने कॉल कर उसे बाहर बुलाया। किसने उसे बुलाया, नहीं मालूम। परिवार बड़ा होने के चलते टाइगर ने घर के बगल में ही एक किराए का रूम ले रखा था, जहां वह रात में सोता था। कॉल आने पर जब वह घर से बाहर निकला तो समझा कि अपने रूम में सोने चला गया है। रविवार की सुबह उसकी लाश मिली। बहन रेहाना ने रोते हुए बताया कि टाइगर की एक सप्ताह पहले दोस्तो से लड़ाई झगड़ा भी हुआ था।

हत्यारों की हो गई है पहचान : डीएसपी
डीएसपी रमाकांत प्रसाद ने बताया कि हत्यारों की पहचान हो गई है। हत्यारों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज देगी। पुलिस टाइगर के मोबाइल का सीडीआर खंगाल चुकी है।

मो. अफरोज उर्फ टाइगर की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन।

खबरें और भी हैं...