केन्द्रीय टीम ने एम्स का निरीक्षण किया
फुलवारीशरीफ| केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्राालय के आर्थिक सलाहकार अरुण कुमार झा ने शनिवार को एम्स में चल रहे स्वच्छता पखवारा का निरीक्षण किया। अस्पताल उपाधीक्षक डा अनिल कुमार ने बताया कि अरुण कुमार झा ने एम्स के लेक्चर थ्रेटर, वार्ड, छात्रावास, ओटी, आइसीयू, एनएसआईसीयू, प्रशासनिक भवन की साफ-सफाई का निरीक्षण करके संतोष जताया। उन्होंने ओपीडी और वार्ड मे भर्ती मरीजों और परिजनों से भी स्वच्छता पर फीड बैक लिया। रविवार को एम्स परिसर से रैली निकाली जायेगी। मौके पर डा योगेश, अनंत प्रकाश आदि मौजूद थे।