माॅक ड्रिल कर लोगों का किया गया जागरूक
फुलवारीशरीफ| अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर बिहार अग्निशमन दस्ता ने महावीर कैंसर संस्थान में अग्निशमन का माॅक ड्रिल कर लोगों को जागरूक किया। संस्थान के कर्मियों के अलावे बड़ी संख्या में अस्पताल आने वाले लोगों ने जानकारियां प्राप्त की। माॅक ड्रिल के बाद कलेमेन्ट फ्लोरियन, कन्सल्टेंट ने कहा कि अग्निशमन की जानकारी सिर्फ अस्पताल कर्मियों के लिए ही नहीं बल्कि आम आवाम के लिए भी अति आवश्यक है। मौके पर संस्थान के जनसंपर्क पदाधिकारी मगनदेव नारायण सिंह, अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार भी मौजूद थे।