दुल्हिन बाजार में खलिहान में लगी आग, 5 घर भी जले
सिटी रिपोर्टर | दुल्हिन बाजार
दुल्हिन बाजार के काब बसंतपुर में शुक्रवार की शाम खलिहान में आग लग गई, जिसमे दर्जनों गांज जलकर राख हो गए। वहीं से उठी चिंगारी ने पांच घरों को भी जलाकर स्वाहा कर दिया। राजदेव राम, योगेंद्र राम, सतीश सिंह, अनिल सिंह, सुखलपत राम को अगलगी की इस घटना में लाखों की क्षति हुई है।
वहीं सोहन राम, राजदेव राम, योगेंद्र राम, मदन राम, पूजन मोची, योद्धा राम, फूलन राम, राजू राम, सतीश , अनिल, रामाधार सिंह की खलिहान में रखा नेवारी का पुंज जलकर राख हो गया।
बख्तियारपुर व मसौढ़ी
में गेहूं की फसल जली
बख्तियारपुर | प्रखंड क्षेत्र के केवल बिगहा गांव में शुक्रवार को बिजली के तार से निकली चिंगारी से एक खलिहान एवं पास स्थित एक गेहूं के खेत में आग लग गई। मसौढ़ी थाना के मणिचक मोहल्ला निवासी सरोज यादव व सुधीर यादव के खेत में शुक्रवार की दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई, जिसमें दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फुलवारीशरीफ के नहरपुरा नया टोला रोड में शुक्रवार को बिजली का जर्जर पोल टूटकर वहां से गुजर रहे सुधा के दुग्ध वाहन पर जा गिरा।