पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • चिकेन दुकानदार हत्या मामले में कोई सुराग नहीं

चिकेन दुकानदार हत्या मामले में कोई सुराग नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मृतक के मोबाइल का सीडीआर खंगाल रही है पुलिस

सिटी रिपोर्टर |फुलवारीशरीफ

चिकेन दुकानदार हत्याकांड के मामले में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है और न ही किसी तरह का सुराग मिला है। मगर पुलिस दावा कर रही है कि हत्यारों की पहचान हो गई है और गिरफ्तारी के लिए वह छापेमारी कर रही है।

पुलिस मृतक के मोबाइल का सीडीआर खंगाल रही है। किसने शुक्रवार की देर रात उसे फोन कर घर से बाहर बुलाया था, पुलिस उसकी सरगर्मी से खोज कर रही है। पुलिस ने पूरी रात ग्यास नगर, अलमीजन नगर, नोहसा सहित अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी की है। इस मामले में पुलिस कुछ खास बताने से बच रही है।

क्या था मामला

चिकेन दुकानदार मो अफरोज उर्फ टाइगर को किसी ने मोबाइल से फोन कर बाहर बुलाया और घर के पचास मीटर की दूरी पर गोली मार हत्या कर दी। थानेदार अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस जल्द हत्यारों को गिरफ्तारी कर लेगी।

खबरें और भी हैं...