पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • परसा में ट्रैक पार कर रहे युवक की कटने से मौत

परसा में ट्रैक पार कर रहे युवक की कटने से मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | फुलवारीशरीफ

परसा बाजार थाने के यादवचक, एतवारपुर के निकट रेलवे लाइन से गुजरे रहे बाइक सवार युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों व परिजनों ने आधे घंटे तक सड़क जाम कर दी। सड़क जाम की सूचना मिलते ही केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राम कृपाल यादव पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझा-बुझा कर सड़क जाम हटाया और हर संभव मुआवजा देने का अाश्वासन दिया।

मृतक की पहचान मसौढ़ी के केवटा निवासी 25 वर्षीय दिलीप कुमार के रूप में हुई। बाइक सवार दिलीप कुमार अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए यादवचक आया हुआ था। रिश्तेदार से मिलने के बाद लौटने के दौरान रेलवे लाइन से गुजर रहा था। इसी बीच ट्रेन की चपेट में आया और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना यादवचक के रिश्तेदार और परिजनों को लगी तो रोते-बिलखते वे घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क जाम कर दी।

सांत्वना देतेे मंत्री रामकृपाल यादव।

मसौढ़ी में ट्रक के धक्के से महिला घायल, हंगामा

मसौढ़ी |
स्थानीय मेन रोड स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर के पास सोमवार को एक ट्रक के धक्के से 45 वर्षीया बेबी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे पीएमसीएच भेज दिया गया। इधर, घटना के विरोध में लोगों ने ट्रक का शीशा फोड़ दिया और ट्रक के चक्के की हवा निकाल दी व टायर जला सड़क को जाम कर दिया।

खबरें और भी हैं...