‘बेहतर चिकित्सा में शोध बेहद महत्वपूर्ण’
फुलवारीशरीफ | एम्स के शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ लोकेश तिवारी ने कहा कि मेडिकल क्षेत्र में मेटा एनालाइसिस और सिस्टेमेटिक रिव्यू के बाद जो शोध होता है, उस शोध के बाद विशेषज्ञ जो मरीजों के इलाज में प्रयोग करते हैं, वह इलाज सर्वोत्तम होता है। बुधवार को एम्स में दो दिवसीय ऐविडेंस बेस्ड मेडिकल साइंस एंड रिसर्च कार्यशाला के समापन से पूर्व वे अपनी बात रख रहे थे। कार्यशाला के दूसरे दिन चंडीगढ़ से डाॅ निहररंजन मिश्रा, एम्स भुवनेश्वर के डॉ रश्मिरंजन दास, डाॅ निशांत जायसवाल ने भी रिसर्च पर प्रकाश डाला। एम्स निदेशक डाॅ प्रभात कुमार सिंह ने कार्यशाला में आए सारे विशेषज्ञों को सम्मनित किया।