पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोर्ड के इम्तिहान में गांव की बेटियों ने किया नाम रोशन

बोर्ड के इम्तिहान में गांव की बेटियों ने किया नाम रोशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बटियागढ़/फुटेराकलां

बटियागढ़ ब्लॉक के चारों संकुल केंद्रों में बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम उत्कृष्ट रहा। कक्षा बारहवीं की छात्रा संध्या पटेल खड़ेरी ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सभी चारों संकुल केंद्र में गणित संकाय से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा दसवीं की छात्रा वर्षा लोधी ने फुटेराकलां के पथिक पब्लिक स्कूल से 94 प्रतिशत अंक हासिल किए।

संकुल केंद्र बटियागढ़ से सुनील अहिरवार ने 81.4 अंक हासिल कर प्रथम स्थान पर रहे, वहीं सोनम अहिरवार ने 79.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं कक्षा बारहवीं में रियाज खां 83.2 एवं अजय सिंह 82.8 प्रतिशत प्राप्त किया। वहीं सकुल केंद्र फुटेराकलां से दसवीं में संजना लोधी ने 80 प्रतिशत, पथिक पब्लिक स्कूल के छात्र संकेत असाटी ने 93 प्रतिशत, अर्चना विश्वकर्मा ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं खड़ेरी संकुल से उमाकांत पटेल 94.8, अरविंद जैन 91 एवं कक्षा बारहवीं में संध्या पटेल 89.4 व अर्चना विश्वकर्मा ने 89.2 अंक प्राप्त किए।

इसके अलावा बटियागढ़ के पथिक पब्लिक हाई स्कूल से देवांश पिता सुरेंद्र मिश्रा ने 500 में से 472 अंक प्राप्त कर 94.4 प्रतिशत अंक लेकर सभी विषयों में विशेष योग्यता हासिल की। देवांश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व माता-पिता को दिया है। उन्होंने बताया कि मेरे साथ मेरे पिता का विशेष सहयोग मुझे इस कामयाबी तक लाया है। इस उपलब्धि पर सभी ने हर्ष जताया है।

खबरें और भी हैं...