पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मातारानी के मंदिर से 5वीं बार चोरी पुलिस 1 भी वारदात नहीं खोल पाई

मातारानी के मंदिर से 5वीं बार चोरी पुलिस 1 भी वारदात नहीं खोल पाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गच्छीपुरा. मंदिर में तोड़ी हुई दान पेटी की जांच करते हुए थानाधिकारी।

डोबड़ी सांवलदास का मामला, चोरों ने तोड़ा दानपात्र

भास्कर संवाददाता | गच्छीपुरा

ग्राम पंचायत डोबड़ी कला के गांव डोबड़ी सांवलदास स्थित माता रानी के मंदिर में शनिवार रात अज्ञात चोर दान पात्र तोड़कर नगदी निकाल कर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गच्छीपुरा पुलिस ने संदिग्ध लोगों के नाम पर जांच शुरू की है।

ग्रामीणों ने बताया कि औसतन हर 6 माह में इस मंदिर का दानपात्र चोरी होने की घटना हुई है। पुलिस आज तक चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है। डोबड़ी कला उप सरपंच दीपाराम बिसु ने बताया कि 6 माह पहले 26 हजार रुपए लागत का मजबूत दान पात्र खरीदकर लाए थे। परंतु चोरों ने उसे भी नहीं बख्शा।

क्षेत्र के मंदिरों में एक माह में यह 5वीं घटना

कस्बे के आस-पास के मंदिरों में 1 माह में यह 5वीं चोरी हुई है। इससे पहले ईटावा लाखा के दो मंदिर सरनावड़ा, गेहड़ाकलां, मिदियान के मंदिरों में चोरियां हुई पर चोर आज तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाए। थानाधिकारी जितेंद्रसिंह ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ रही है। अब रात्रि गश्त बढ़ाएंगे और हर संभव प्रयास कर चोरों को पकड़ा जाएगा।

खबरें और भी हैं...