पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों की शिकायत पर मंडी पहुंची कांग्रेस नेत्री से सचिव का विवाद, दो लोगों पर केस

किसानों की शिकायत पर मंडी पहुंची कांग्रेस नेत्री से सचिव का विवाद, दो लोगों पर केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि उपज मंडी में नीलामी के दौरान जिला पंचायत सदस्य ज्योति पटैल साथियों के साथ पहुंची और किसानो के साथ हो रही अनियमितताओं को लेकर उनसे बात करने लगी। इसी दौरान उनके एवं व्यापारियों के बीच विवाद हो गया और नौबत हाथा पाई तक आ पहुंच गई।

इस बीच मंडी के प्रभारी सचिव राजेश सिंह ठाकुर आ गए तो ज्योति पटेल उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप है उन्होंने अपने समर्थकों से इतना तक कहा कि इसको मारो और सर्मथकों ने प्रभारी सचिव पर हमला कर दिया।

मंडी कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस मंडी पहुंची। मंडी सचिव ने आवेदन देते हुये कांग्रेस नेत्री ज्योति पटेल, घनश्याम पटैल, सूर्या पटैल, कमलेष लोधी पर मारपीट का आरोप लगाया तथा मंडी नीलामी में व्यवधान डालने हेतु थाने में लिखित शिकायत देकर केस दर्ज करने की मांग की है।

गढ़ाकोटा थाने में दोपहर से शाम तक कांग्रेस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावडा लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ज्योति पटैल तथा उनके समर्थकों को अपने साथ थाने ले आई और कमलेश लोधी, घनश्याम पटैल पर 151 का मामला दर्ज किया गया है। एसडीओपी बीपी समाधिया ने कहा जांच के बाद केस दर्ज किया जायेगा।

इस संबंध में कांगेस नेत्री ज्योति पटैल का आरोप है कि किसानों से कटौती के नाम तथा उन्हे एसएमएस का लाभ लेने के लिए पैसों की मंाग की जा रही थी सचिव पर किसने हमला किया, ये मुझे मालूम नहीं है।

खबरें और भी हैं...