बिजली कटौती से 6 गांवों के लोग परेशान पेड़ के नीचे दिन गुजारने को मजबूर
डगावाशंकर| गहाल सब स्टेशन से जुड़े छह गांव के ग्रामीण अघौषित बिजली कटौती से परेशान हैं। 24 घंटे में से 8 घंटे बिजली मिल रही है। गर्मी में बिजली नहीं होने से ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर में बिजली गुल होने पर उन्हें परेशानी होती है। तेज गर्मी के बीच घर से बाहर पेड़ के नीचे दिन गुजारना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्दी ही कटौती बंद नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। गहाल सब स्टेशन से जुड़े डगावाशंकर, रोलगांव, लालमाटी कमताड़ा-कमताड़ी गांव के ग्रामीण कटौती से परेशान हैं।