पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्री शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ में होगा देशभर केे सैकड़ों साधु संतों का समागम

श्री शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ में होगा देशभर केे सैकड़ों साधु संतों का समागम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| गैरतगंज

तहसील क्षेत्र के ग्राम रमपुरा कलां में आगामी 18 से 25 अप्रैल तक 11 कुंडात्मक श्री शिव शक्ति रूद्र महायज्ञ एवं संगीतमयी श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। सात दिवसीय यह कार्यक्रम रमपुराकलां में श्री पठार वाली माता नामक सिद्ध स्थान पर आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में देशभर से सैकड़ों साधु संतो के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

यज्ञकर्ता श्री पंचदश नाम जूना अखाड़ा दिगंबर श्री 108 राजपुरी नागा बाबा होशंगाबाद, महंत गणेशानंद सरस्वती, यज्ञाचार्य पं. सुरेन्द्र शर्मा भोपाल, यज्ञ ब्रम्हा पं. गोविंद शास्त्री उज्जैन, भागवत कथा प्रवक्ता अतुल कृष्ण महाराज श्रीधाम वृन्दावन के सानिध्य में सम्पन्न होगा। उक्त कार्यक्रम ग्रामवासी रमपुराकलां एवं श्री महाकाल भक्त मंडल कुली मुम्बई महाराष्ट्र के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतिम दिवस 25 अप्रैल को देवपूजन यज्ञ पूर्णाहुति,कथा समापन, विशाल भंडारा के साथ रात्रि 7 बजे से सुंदरकांड एवं भजन प्रस्तुति राजा भईया जैन एवं सूफी गायक कृष्णा पंडित मुम्बई के द्वारा किया जाएगा। आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए अभिमंत्रित रूद्राक्ष वितरण किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की है।

18 अप्रैल से प्रारंभ होगा रमपुराकलां में महायज्ञ

खबरें और भी हैं...