पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेत भरने जा रहे ट्रक ने मासूम को कुचला, माैके पर ही मौत

रेत भरने जा रहे ट्रक ने मासूम को कुचला, माैके पर ही मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिलवानी| रेत भरने जा रहे ट्रक ने 5 साल की बच्ची को कुचल दिया। इससे बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर ट्रक को थाने में खड़ा करा दिया है। जानकारी के अनुसार स्टेट हाईवे 44 पर मुख्यालय से 2 किमी दूर गैरतगंज मार्ग पर सतवरियों के सामने तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक क्रमांक एमपी 15 एचए 1475 ने सड़क के पास खेल रही रामू यादव की पांच वर्षीय बच्ची राधिका को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक रेत भरने नर्मदा घाट स्थित खदान पर जा रहा था। ओवरलोड रेत से भरे डंपर और ट्रक बड़ी संख्या में नगर की सड़कों से गुजरते हैं। इससे आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा रेत से भरे डंपर चालकों को प्रशासन द्वारा न तो समझाइश दी जाती और न ही कभी कार्रवाई की जाती। इससे डंपरों की रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रही है।

खबरें और भी हैं...