3 स्थानों पर सम्मेलन मंे 227 जोड़ों का विवाह, 8 का निकाह
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत गैरतगंज तहसील के 3 स्थानों पर सामूहिक विवाह सम्मेलनों का आयोजन किया गया। अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में आयोजित हुए इन समारोह में 227 जोड़े विधि विधान से विवाह बंधन में बंधे। इनमें से 219 जोड़ों ने हिन्दू रीति रिवाज एवं 8 जोड़ों ने मुस्लिम रीति रिवाज के साथ विवाह किए। आयोजनों में वनमंत्री डा. गौरीशंकर शेजवार ने पहुंचकर नवयुगलों को पहुंचकर आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत तहसील के गढ़ी स्थित मावलखोह मंदिर परिसर में आयोजित हुए विवाह सम्मेलन में 160 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। यहां 8 जोड़े मुस्लिम समुदाय के शामिल हुए। जिन्होंने मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह किया। देहगांव में किरार धर्मशाला में विवाह सम्मेलन में 50 जोड़े एवं नीलकंठेश्वर पाटन में 17 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इन आयोजनों में वनमंत्री डा. गौरीशंकर शेजवार ने पहुंचकर नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि शासन की कन्यादान योजना के माध्यम से हर वर्ग के लोगों को लाभ मिला है। शासन की इसी प्रकार की अनेक योजनाएं जनकल्याण के लिए चलाई जा रही हैं।
आयोजन में नियमानुसार वैवाहिक जोड़ों को निश्चित उपहार सामग्री भेंट की गई। वहीं प्रोत्साहन राशि खातों में प्रदाय की जा रही है। महिला बाल विकास विभाग की टीम सभी स्थानों पर सतत निगरानी करने पहुंची। कार्यक्रमों में पूरे समय प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों ने मौजूद रहकर व्यवस्थाएं संभाली। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि डॉ.जयप्रकाश किरार, मंडल अध्यक्ष मूरत सिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष ममता पुर्ते, निरपत सिंह लोधी, भागचंद चौरसिया, सरपंच शोभा देवी, खेमचंद चौरसिया, सै.मसूद अली पटेल, नीरज चौरसिया, एसडीएम एमपी बरार, एसडीओपी मंगल सिंह ठाकरे, तहसीलदार सुनील प्रभाष, सीईओ नीलम रायकवार, थाना प्रभारी रूपेश दुबे, नायब तहसीलदार हेमराज मेहर सहित अनेक लोग मौजूद रहे