पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मजदूर माता पिता के बेटे ने कड़ी मेहनत कर पाया पहला स्थान

मजदूर माता-पिता के बेटे ने कड़ी मेहनत कर पाया पहला स्थान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के एक निर्धन परिवार से ताल्लुक रखने वाले छात्र सुरेंद्र साहू ने एमपी बोर्ड की हायर सेकंडरी कक्षा 12 गणित संकाय की परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। उसने सभी विषयों में विशेष योग्यता के साथ 90 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। उसने गणित विषय में 97 एवं भौतिकी में 92 सर्वाधिक अंक पाए हैं। सुरेंद्र के माता पिता तुलसा साहू व हुकुमचंद मेहनत मजदूरी करते हैं तथा उसका भाई राधेश्याम व स्वयं सुरेंद्र मजदूरी कर एवं सब्जी बेचकर परिवार के भरण पोषण में सहभागी हैं। सुरेंद्र की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। सुरेंद्र आगे पढ़ाई कर शिक्षक बनना चाहता है ताकि वह अभावों के बीच पढ़ाई करने वाले बच्चों को शिक्षा देकर उनकी मदद कर सके। गैरतगंज के उत्कृष्ट विद्यालय के इस छात्र की सफलता एवं उसकी सोच पर विद्यालय स्टाफ भी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। सुरेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को देते हुए बताया कि उसने काम करने के साथ ही पढ़ाई के लिए कठिन परिश्रम किया। सुरेंद्र के परिजनों गुरुजनों एवं मित्रों ने उसे इस सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए आने वाले भविष्य में खूब तरक्की कर सफलताओं के नए नए आयामों को छूने की मंगल कामना की है।

खबरें और भी हैं...