पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गैरतगंज|मुख्यमंत्री कन्यादान एवं निकाह योजना के तहत कस्बा गढ़ी में

गैरतगंज|मुख्यमंत्री कन्यादान एवं निकाह योजना के तहत कस्बा गढ़ी में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैरतगंज|मुख्यमंत्री कन्यादान एवं निकाह योजना के तहत कस्बा गढ़ी में 18 अप्रेल को महाबलीखोह मंदिर परिसर में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। सम्मेलन में शामिल होने के लिए वर एवं वधु पक्षों के अभिभावक अपना पंजीयन जनपद पंचायत एवं गढ़ी ग्राम पंचायत कार्यालय में करा सकते हैं। यह आयोजन पूरी तरह निशुल्क रहेगा। तथा शासन की ओर से प्रत्येक वैवाहिक जोड़े को उपहार सामग्री भी दी जाएगी। सम्मेलन में शामिल होने के लिए वर की आयु 21 वर्ष एवं वधु की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए। किसी भी स्थिति में नाबालिग जोड़ो के विवाह सम्मेलन में नहीं किए जाएंगे। वहीं वर पक्ष के यहां शौचालय का होना भी अनिवार्य है।

खबरें और भी हैं...