पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पठरियाधाम में सात दिवसीय विष्णु महायज्ञ एवं कथा शुरू

पठरियाधाम में सात दिवसीय विष्णु महायज्ञ एवं कथा शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैरतगंज| क्षेत्र के सिद्ध पठरिया रामरसिया धाम हनुमान मंदिर में सात दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ, नर्मदा पुराण व संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन प्रारंभ हो गया है। पहले दिन गणेश पूजन, जलयात्रा, पंचांग पूजन एवं मंडप पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। आयोजन स्थल पर रामलीला एवं मेले के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पठरिया स्थित श्री हनुमान मंदिर क्षेत्र भर में सिद्ध दरबार के लिए प्रसिद्ध है। इस स्थान पर सोमवार से सप्त दिवसीय विष्णु महायज्ञ, नर्मदा पुराण व संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा का आयोजन प्रारंभ हुआ। यह आयोजन 24 अप्रेल तक चलेगा। पठरियाधाम के पंडा भारत सिंह ने बताया कि आयोजन स्थल पर श्रीरामकथा पर आधारित प्रवचन एवं रामलीला के आयोजन भी प्रारंभ हो गए है। इस आयोजन में ब्रह्मचारी महाराज बापोली मागरोल धाम, संत श्रीराम बाबा, सत्यनारायण बाबा कैलाश धाम, डा.रामाधार उपाध्याय, त्यागी महाराज आदि का सान्निध्य प्राप्त होगा। यज्ञकर्ता बाल ब्रह्मचारी मुरारी महाराज एवं यज्ञाचार्य का दायित्व अवधेश प्रसाद तिवारी संभाल रहे है। इस आयोजन में पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पहले दिन बोरास नर्मदा घाट से जल लेने के लिए यात्रा भी निकाली गई।

खबरें और भी हैं...