पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 14 बाइकों के साथ 2 शातिर चोर पकड़ाए

14 बाइकों के साथ 2 शातिर चोर पकड़ाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैरतगंज| बाइक चोरी में लिप्त 2 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरो के पास से 14 बाइकें भी जब्त की गई हैं। क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं के बीच गैरतगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बाइक चोरी के आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस की यह पूरी कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक जगत सिंह राजपूत के निर्देश एवं एसडीओपी मंगल सिंह ठाकरे के मार्गदर्शन में गैरतगंज थाना प्रभारी रूपेश दुबे एवं उनकी टीम द्वारा की गई है।

बाइक चोरों में से एक आरोपी भोपाल के शिवशक्ति नगर छोला रोड निवासी रोहित उर्फ काला को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया है। इस आरोपी के पास से एक अन्य चोरी की बाइक भी बरामद हुई है। दूसरा आरोपी बृजेश उर्फ प्रदीप 24 वर्ष निवासी ग्राम शोभापुर को बूढागंज तिराहे से पकड़ा गया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान चोरी की 10 बाइकें स्वयं के घर के बाड़े में रखा होना बताया। वहीं 2 अन्य बाइकें ग्राम रजपुरा पुलिया के नीचे से जब्त की गईं। ये बाइकें उसके द्वारा भोपाल में विभिन्न क्षेत्रों से कुछ माह पहले अपने एक दोस्त अनुराग उर्फ अन्नु सराठे के साथ चोरी करना बताया। वर्तमान में उसका दोस्त अन्नु भोपाल जेल में बंद है।

खबरें और भी हैं...