पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब परिवेदना शिविर में सुनी जाएंगी शिक्षकों अध्यापकों की समस्याएं

अब परिवेदना शिविर में सुनी जाएंगी शिक्षकों-अध्यापकों की समस्याएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैरतगंज| शिक्षा विभाग में काम करने वाले शिक्षकों अध्यापकों एवं अन्य कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा परिवेदना शिविर लगाकर समस्याओं का निवारण किया जाएगा। ऐसे शिविर 18 मई को प्रत्येक विकासखंड के उत्कृष्ट विद्यालय में रखे गए है। शिक्षा विभाग के कार्यरत अमले की लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए विभाग परिवेदना शिविर नाम से आयोजन कर रहा है। जिसमें शिक्षकों अध्यापकों एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उन्हें निराकृत किया जाएगा। यह शिविर 18 मई शुक्रवार को उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में आयोजित किया जाएगा। डीईओ आरपी सेन ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि इस शिक्षक समस्या निवारण शिविर का आयोजन सुबह 10.30 बजे से 5.30 बजे तक किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...