पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर में भीषण जलसंकट, सभी वार्डों में परेशानी

नगर में भीषण जलसंकट, सभी वार्डों में परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरवासी इस वर्ष भी ग्रीष्म ऋतु में जलसंकट की चपेट में हैं। नगर की नलजल योजना जिन नलकूपों से संचालित होती है उनमें जलस्तर काफी नीचे चला गया है। जिसके कारण वाटर सप्लाई ठप हो गई है। आलम यह है कि नगरवासियों को सप्ताह में एक दिन पानी मिल पा रहा है। वहीं नगर परिषद द्वारा टेंकरों से की जा रही पानी की आपूर्ति नाकाफी सिद्ध हो रही है। नगर के सभी वार्डोंं में पानी का संकट बना हुआ है।

ग्रीष्मकाल में हर वर्ष नगर में पैदा होने वाला संकट इस वर्ष भी नगर वासियों को परेशान कर रहा है। नगर के वाटर सप्लाई वाले पुराने बोर एवं विगत वर्ष नगर परिषद द्वारा कराए गए नवीन बोरो से पानी की आपूर्ति ठप होने के कारण लोग पानी के लिए परेशान हो रहे है। आलम यह है कि नगर के सभी वार्डो में नगर परिषद द्वारा टेंकरो से की जा रही जलापूर्ति नाकाफी सिद्ध हो रही है। जिससे सभी वार्डों में जलसंकट के हालात बने हुए है। गैरतगंज नगरवासी हर साल इस जलसंकट की त्रासदी से जूझते है। इस बार भी गंभीर जलसंकट के हालात बन गए है। शासन द्वारा इस समस्या के स्थायी हल के लिए लंबे समय बाद भी कोई प्रयास नहीं किए है। नगर की बडी आबादी के लिए जल आवर्धन योजना की दरकार है। जो कि लंबित पड़ी हुई है।

टैंकर से पानी भरने के लिए इस तरह करना पड़ रही है लोगों को मशक्कत।

पानी के लिए परेशान हैं नगर के लोग

नगरवासी मनोज जैन, शाहिद खान, सचिन ठाकुर एवं राकेश साहू ने बताया कि पानी न मिलने के कारण उन्हें अत्यधिक परेशानी हो रही है। नगर को बडी पेयजल आवर्धन योजना की दरकार है। जो काफी समय से लंबित पड़ी हुई है तथा वह जलापूर्ति के लिए अत्यन्त आवश्यक है।

समस्या से निपटने हर संभव किए जा रहे हैं प्रयास

जलसंकट के निदान के लिए हर संभव प्रयास जारी है। टैंकरों से भी जलापूर्ति की जा रही है। कहीं कमी है तो सुधार किया जाएगा। एमजी गोस्वामी, नपा सीएमओ

खबरें और भी हैं...