पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भीषण गर्मी ने किया परेशान, विशेषज्ञों ने दी एहतियात बरतने की सलाह

भीषण गर्मी ने किया परेशान, विशेषज्ञों ने दी एहतियात बरतने की सलाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र भर में मई के महीने में पड़ रही तेज गर्मी ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रवासियों को हलाकान कर रखा है। रविवार को तो तेज गर्मी का कहर क्षेत्रवासियों पर रहा। इस दिन क्षेत्र में पारा 44 डिग्री को पार कर गया। वहीं लू के गरम थपेड़ों का दौर भी चल रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने इस मौसम में विशेष एहतियात बरतने की सलाह लोगों को दी है।

वर्तमान ग्रीष्मकाल के दौरान पढ़ रही तेज गर्मी ने लोगों को अत्यधिक परेशान कर रखा है। नौतपा के पहले ही नित्य प्रति भीषण गर्मी में और भी ज्यादा वृद्धि होती जा रही है। रविवार को मौसम ने अपने तेवर और भी ज्यादा कड़े कर दिए, इस दिन पारा 44 डिग्री को पार कर गया। लोग भीषण गर्मी से परेशान देखे गए। रविवार को गैरतगंज का अधिकतम तापमान 44 एवं न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...