युवक ने केरोसिन डालकर खुद को लगाई आग, हालत गंभीर
गैरतगंज| पाठा मोहल्ला में रहने वाले अशोक पुत्र बाबूलाल कुशवाह ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। आगे में बुरी तरह जख्मी हुए युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण युवक को भोपाल रेफर किया गया। जिस समय अशोक ने खुद को आग लगाई उस समय उसके घर पर कोई नहीं था। पड़ोसियों ने घर में से आग की लपटे उठते देखकर उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। अशोक के घर में उसकी प|ी के अलावा 3 बच्चे भी है। अशोक से आए दिन विवाद होने के कारण दो दिन पहले प|ी कहीं चली गई थी। वही घटना के समय उसके बच्चे पड़ोस में खेलने गए हुए थे। उसी समय अशोक ने मजदूरी से लौटने के बाद दोपहर 2 बजे लगभग घर में इस घटना को अंजाम दिया।