पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जल्द होगा शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण

जल्द होगा शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षकों, अध्यापकों एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों की सभी समस्याओं का जल्द ही तय समयावधि में निराकरण कर दिया जाएगा। शासन कर्मचारियों की समस्याओं के हल के प्रति गंभीर है। निराकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। खंड एवं संकुल स्तर पर यह प्रयास किए जाएं कि भविष्य में समस्याएं लंबित न रहें।

यह बात गैरतगंज के उत्कृष्ट विद्यालय में शुक्रवार को आयोजित शिक्षक परिवेदना निवारण शिविर में सहायक संचालक लोक शिक्षण डॉ. शोभा गुप्ता, ओआईसी लोक शिक्षण रमा जोशी एवं जिला शिक्षाधिकारी आरपी सेन ने कही।अधिकारियों ने जिला एवं खंड स्तरीय विभागीय अधिकारियों के साथ इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद शिक्षकों, अध्यापकों व अन्य कर्मचारियों द्वारा दिए गए। विभिन्न प्रकार के 36 समस्यामूलक आवेदनों की एक एक कर सुनवाई की तथा 12 का मौके पर ही निराकरण किया। उन्होंने शिक्षकों व अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन स्तर से कर्मचारियों की व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओं के निवारण का अभियान चलाया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में प्रदेश भर में खंड स्तर पर आज यह शिविर समस्याओं के निवारण के लिए लगाए गए हैं। उसी अनुरूप इस शिविर को आयोजित कर कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खंड एवं संकुल स्तर पर भविष्य में कर्मचारियों की समस्याएं पेंडिंग न रखीं जाएं। उन्होंने शिविर में निराकरण से शेष रहे सभी आवेदनों को एक पखवाड़े की समयावधि में हल करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर कर्मचारियों ने स्थापना, वरिष्ठता निर्धारण, समयमान वेतनमान, क्रमोन्नति, वरिष्ठ वेतनमान, वेतन संबंधी समस्या, वेतन वृद्धि, अंशदान कटौत्रा, एरियर भुगतान, अर्जित अवकाश संबंधी समस्याएं सामान्य भविष्य निधि, गोपनीय चरित्रावली आदि विषयों पर अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। शिविर में जिला शिक्षाधिकारी ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की।

खबरें और भी हैं...