स्कूल परिसर में अतिक्रमण की शिकायत
गैरतगंज| तहसील के करहौला ग्राम में ग्रामपंचायत ने अतिक्रमण एवं गंदगी फैलाए जाने की शिकायत की है। ग्रामपंचायत की सरपंच प्रेमबाई ने इसकी लिखित शिकायत एसडीएम गैरतगंज को करते हुए समस्या के हल की मांग की है। ग्रामपंचायत द्वारा की गई शिकायत में बताया गया है कि अतिक्रमणकर्ता बाबूलाल, शंकर, कमलसिंह, लल्लू, रमेश, डालचंद आदि द्वारा प्राइमरी स्कूल के शौचालय को तोड़कर स्कूल परिसर एवं निस्तारी तालाब पर अतिक्रमण किया जा रहा है। पंचायत ने एसडीएम से इस संबंध में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।