एम शिक्षा एप को लेकर शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा।
गैरतगंज| शिक्षा विभाग में उपस्थिति के लिए लागू किए जाने वाले एम शिक्षा मित्र एप को फिर से शुरू किए जाने की चर्चाओं का शिक्षकों व अध्यापकों ने विरोध किया है। आजाद अध्यापक संघ के बैनर तले शुक्रवार को बड़ी संख्या में अध्यापकों ने इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय की सहायक संचालक डॉ. शोभा गुप्ता एवं ओआईसी रमा जोशी को एक ज्ञापन देकर एम शिक्षा मित्र पर विरोध जताया। आजाद अध्यापक संघ की प्रदेश सचिव रेणु सागर ने कहा कि एम शिक्षा मित्र पर हाईकोर्ट से रोक लग गई है वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री भी इसे लागू न किए जाने का आश्वासन दे चुके हैं। बावजूद इसके एम शिक्षा मित्र को जून से लागू किए जाने का षडयंत्र किया जा रहा है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर अध्यापक संविदा संघ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र याज्ञिक, लीलाधर खंगार, शरद शर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, चंद्रशेखर यादव, अनिल चौरसिया,गौरीशंकर लोधी, सुधीर कुमार, गणेशराम साहू,मनीषा गुप्ता, मीना सिसौदिया सहित अनेक शिक्षक अध्यापक मौजूद रहे