पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 28 चौकीदारों का मासिक वेतन किया आधा, अब दी भूख हड़ताल की चेतावनी

28 चौकीदारों का मासिक वेतन किया आधा, अब दी भूख हड़ताल की चेतावनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वन विकास निगम के अंतर्गत क्षेत्र में काम करने वाले 28 चौकीदारों के मासिक वेतन में कटौती करने के विरोध में निगम के चौकीदारों ने सामूहिक रूप से वनमंत्री के नाम तहसीलदार सुनील प्रभाष को ज्ञापन सौंपा है। चौकीदारों का आरोप है कि निगम के अधिकारियों ने मनमर्जी पूर्वक पहले वेतन आधा कर दिया। बाद में हटाने की धमकी दे रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से चौकीदारों ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।

वन विकास निगम गढ़ी क्षेत्र के अंतर्गत विगत 12 वर्षों से विभिन्न बीटों पर देखरेख एवं सुरक्षा की दृष्टि से चौकीदारों को दैनिक वेतनभोगी के रूप में नियुक्त किया गया था। इन चौकीदारों के कार्य को दरकिनार करके वन विकास निगम के अधिकारियों ने चौकीदारों के साथ छल करना शुरू कर दिया है। हाल ही में निगम के अधिकारियों ने चौकीदारों के मासिक वेतन को आधा कर दिया। विरोध करने पर निगम के अधिकारी चौकीदारों को हटाने की धमकी दे रहे है। निगम में कार्य करने वाले चौकीदारों के अध्यक्ष मोतीलाल गौड़ ने बताया कि उन्हें वेतन 6200 रुपए प्रतिमाह मिलता है। इस वेतन को अधिकारियों ने मनमर्जीपूर्वक 3000 रुपए कर दिया है। वही चौकीदारों को हटाने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्य करने वाले चौकीदार निर्धन परिवार से हैं। निगम के अधिकारियों के फैसले के बाद उनका एवं उनके परिवार को भूखे मरने की नौबत आ गई है। चौकीदारों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि उनका मासिक वेतन यथावत किया जाए। सात दिवस में मांग पूरी नहीं होने पर चौकीदारों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में मोतीलाल, संतोष कुमार, लालाराम, मानसिंह, महाराज सिंह, शौकत अली, वीरसिंह, मोहन सिंह, लक्ष्मण सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...