पांच दिवसीय योग शिविर में सीख रहे योग से निरोगी होने के गुर
नगर के नंदनी नगर क्षेत्र में राय समाज धर्मशाला में राष्ट्रीय योग गुरू बाबा रामदेव की पतजंलि संस्थान के अंतर्गत योग प्रशिक्षण का 5 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला योग प्रचारक निरंजन सिंह द्वारा योग से शरीर तथा मन को स्वस्थ बनाने की बारीकियांं बताई जा रही है।
योग शिविर मे बडी संख्या मे नगर के आमजन भाग लेकर योग की बारीकिया सीख रहे हैं। इस दौरान योग प्रशिक्षक निरंजन सिंह द्वारा प्राणायाम आसनों का प्रायोगिक विधि द्वारा इनके लाभ बताए जा रहे हैं। जहां प्रणायाम के अभ्यास से श्वसन तंत्र आहार तंत्र तथा फेफड़े स्वस्थ होते है तो पूरक तथा रेचक, भस्त्रिका, प्राणायाम, अनुलोम, विलोम प्राणायाम कपाल भारती क्रिया तथा उज्जायी प्राणायाम के द्वारा थायराइड के असंतुलित हार्मोन को संतुलित करता है उज्जायी प्राणायाम के उपयोग से गले संबंधित समस्त रोगों मे लाभ होना बताया तथा डायबिटीज के लिए मंडूकासन वक्रासन अर्धमत्स्येन्द्रासन आसानों के द्वारा डायबिटीज मे असरकारक लाभ होना बताया जा रहा है। ऐसे ही कई बीमारियों से प्रतिदिन योग करने से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है।
योग प्रशिक्षण शिविर में सिखाए जा रहे स्वस्थ रहने के गुर।