गैरतगंज| शुक्रवार को वार्ड 10 पाठा मोहल्ला में रहने वाले युवक अशाेक कुशवाह ने अपने ही घर में खुद के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। इससे अशोक बुरी तरह झुलस गया था। बाद में प्राथमिक उपचार के बाद अशोक को इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।