पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों को समय सीमा में करें उपार्जन का भुगतान

किसानों को समय सीमा में करें उपार्जन का भुगतान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रमुख सचिव ने गैरतगंज, उप केंद्र देव नगर का जायजा लिया

गैरतगंज| समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे चना, मसूर तथा सरसों के उपार्जन एवं अन्य योजनाओं में किसानों को भुगतान के पर्यवेक्षण के लिए नियुक्त अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रमुख सचिव रमेश थेटे ने कृषि उपज मण्डी गैरतगंज तथा उप केंद्र देवनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने अभी तक किए गए उपार्जन, परिवहन, भण्डारण तथा किसानों को भुगतान के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली।

उन्होंने उपज मण्डी में आए अनेक किसानों से उपार्जन के संबंध में चर्चा कर उनकी समस्याएं जानी और उपस्थित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। श्री थेटे ने निरीक्षण के दौरान देहगांव में किसान द्वारा एसएमएस मिलने के बाद तुलाई नहीं होने की जानकारी देने पर उन्होंने किसानों को भेजे गए एसएमएस के अनुसार तुलाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपार्जन शासन के मापदंडों के अनुरूप करने के निर्देश दिए। श्री थेटे ने मण्डी में चल रहे तुलाई कार्य का निरीक्षण किया और तौल की गई बोरियों को पुनः तुलवाकर देखा। उन्होंने पुरुषोत्तम, बिहारीलाल, संतोष जैन, प्रदीप जैन तथा बाबूलाल सहित अनेक किसानों से तुलाई, गुणवत्ता तथा एसएमएस के बारे में जानकारी ली। एसडीएम एमपी बरार, तहसीलदार सुनील प्रभास, अन्य पिछड़ा वर्ग की सहायक संचालक संगीता जायसवाल भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...