पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योजना... बैंक योजनाओं का ग्राहक उठाएं लाभ, बीओआई में ग्राहक मिलन कार्यक्रम

योजना... बैंक योजनाओं का ग्राहक उठाएं लाभ, बीओआई में ग्राहक मिलन कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैरतगंज| बैंकिंग से जुड़े सभी ग्राहक बैंक द्वारा संचालित की जा रहीं योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ उठाएं। शासन के उपक्रम के रूप में राष्ट्रीयकृत बैंक, बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्राहकों को सुरक्षित निवेश के साथ ही हर संभव रूप से लाभान्वित किया जा रहा है। यह बात बैंक ऑफ इंडिया गैरतगंज शाखा में क्षेत्रीय प्रबंधक एचआर झावरे ने ग्राहक मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। बैंक शाखा में आयोजित हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्राहकों ने शामिल होकर अपने सुझाव दिए। श्री झावरे ने ग्राहकों से चर्चा में बैंक द्वारा संचालित अनेक योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने को कहा। आयोजन में स्थानीय शाखा प्रबंधक अभिषेक वशिष्ठ एवं सहायक प्रबंधक प्रशांत गौतम ने स्थानीय शाखा संचालन एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...