पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • तालाब का पानी बारिश होने तक चले पंचायत ने दीवार पर चस्पा की सूचना

तालाब का पानी बारिश होने तक चले पंचायत ने दीवार पर चस्पा की सूचना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेज गर्मी के चलते कस्बे के आसपास की ताल-तलैयों में पानी सुख गया। चांडासागर तालाब का पानी के अभाव में वर्तमान में पैदा नजर आने लगा है। वही पशुधन के लिए पानी को लेकर ग्रामीणों को चिंता सताने लगी है। ऐसे में ग्राम पंचायत गजनेर ने मंगलवार को तालाब से व्यवसायिक रूप से पानी का उपयोग करने वाले ट्रैक्टर टैंकरों पर रोक लगाते हुए तालाब की चारदीवारी पर सूचना चस्पा की है।

गजनेर सरपंच जेठाराम कुम्हार ने बताया कि पेयजल के उपयोग लेने वाले टैंकरों पर कोई रोक टोक नहीं है। व्यवसायिक उपयोग लेने वाले टैंकर अगर तालाब पर पानी भरते पकड़ा गया तो उस पर पांच सौ रुपए का जुर्माना सहित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरपंच ने ग्रामीणों से कहा कि तालाब पर व्यवसायिक रूप से उपयोग करने वाले टैंकरों को तालाब से पानी भरता देखे तो उसकी सूचना तत्काल गजनेर पुलिस थाना व ग्राम पंचायत को दे।

व्यवसायिक टैंकरों पर रोक, पकड़े जाने पर 500 रुपए का जुर्माना

खबरें और भी हैं...