श्रीकरणपुर| नगरपालिका में शुक्रवार को चार करोड़ के निर्माण कार्यों के ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदारों ने नगरपालिका प्रशासन पर भेदभाव अपनाने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों व सीएम से शिकायत की है। शिकायत में फर्म जेबीआर कंस्ट्रक्शन कम्पनी, दीपककुमार ऐरन , साहिल कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदारों ने बताया कि नगरपालिका में 4 करोड़ के निर्माण के गुरुवार को ऑनलाइन टेंडर भरने की तारीख तय थी। इसके बावजूद कुछ ठेकदारों से तय समय तक डीडी जमा नहीं किया। इस संबंध में विभाग के प्रमुख शासन सचिव व सीएम से शिकायत की गई है। दूसरी ओर ईओ लालचंद सांखला का कहना है कि सुबह ठेकेदार डीडी जमा करवाने आए थे। उन्हें थोड़ी देर में आने को कहा था। दोपहर 2 बजे तक उनके पास कोई नहीं आया। उसके बाद वे गजसिंहपुर कार्यालय चले गए।