ग्रामीणों ने हाइवे जाम करने की दी चेतावनी
गालूडीह |रंकिणी मंदिर के निकट फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान रास्ता नहीं दिए जाने से नाराज ग्रामीण सड़क जाम करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में डीसी को पत्र भेजा गया है। जानकारी हो कि एक माह से ग्रामीणों ने गालूडीह चौक के निकट ओवरब्रिज का काम बंद करा दिया है। इसके बाद भी उनकी मांगों पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक रास्ता नहीं दिया जाएगा तब तक काम नहीं होने दिया जाएगा। जानकारी हो कि गालूडीह रंकिणी मंदिर जाने के लिए रास्ते की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एक माह से काम बंद करा रखा है। एक माह बाद भी हालात जस की तस है। गत दिनों घाटशिला के सीओ राजेंद्र प्रसाद ने भी जांच कर ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि रास्ते को लेकर हाइवे के अधिकारियों से वार्ता होगी। अभी तक न तो वार्ता हुई और न ही काम चालू हुआ। वहीं ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।