पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा साहेब आंबेडकर के बताए गए मार्ग पर चलने की ली शपथ

बाबा साहेब आंबेडकर के बताए गए मार्ग पर चलने की ली शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पर विभिन्न राजनीतिक दल और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। मऊभंडार स्थित आंबेडकर चौक पर सबसे पहले एचसीएल-आईसीसी मैनेजमेंट की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इसके उपरांत विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर उन्हें नमन किया। इस दौरान डॉ साहब द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की शपथ भी लोगों ने ली। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में आईसीसी के यूनिट हेड संजय कुमार सिंह, एजीएम संजय शिवदर्शी, श्रवण कुमार झा, डीएल सुथार, पुरुषोत्तम गुप्ता, एके गुप्ता, एसके झा, यूनियन अध्यक्ष बीएन सिंहदेव, महासचिव ओमप्रकाश , शेख शाहीदुद्दीन आदि प्रमुख हैं।

भाजपा व कांग्रेसियों ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि
मंडल अध्यक्ष कृष्णा शर्मा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने संविधान निर्माता की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इनमें मुख्य रूप से बीस सूत्री के प्रदेश सदस्य लखन मार्डी, बीस सूत्री के जिला उपाध्यक्ष दिनेश साव, पंचायत समिति सदस्य बुद्धेश्वर मार्डी, सांसद प्रतिनिधि सुरेश रेवानी, जिला कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, दीपक दंडपात, दिल बहादुर सोनार आदि उपस्थित थे। वहीं कांग्रेस पार्टी की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में सांसद प्रतिनिधि काल्टू चक्रवर्ती, सत्यजीत सीट, करुणा महतो, रणजीत दत्ता, शेख सूरज अली, शंभु शरण सहित अन्य लोग शामिल थे। इधर मुखी विकास समिति की ओर से भी बाबा साहेब को उनकी जयंती पर नमन किया गया।

अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों बाबा साहब को किया याद

मुसाबनी| मुसाबनी नंबर दो हॉस्पिटल चौक पर आंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि देने आए आईआरबी-2 के डीएसपी सुरेश पासवान ने बताया कि समादेष्टा संगीता कुमारी के निर्देश पर साफ-सफाई का काम जवानों द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही आईआरबी-2 द्वारा इस उद्यान में फूल के पौधे लगाने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष गुप्ता, अंचल अधिकारी साधु चरण देवगम, पंसस मंगल किस्कू, पंसस हरिपद भगत, महेश्वर हांसदा आई आर बी 2 के मंत्री विकास कुमार, संजय कुमार सिंह, पन्ना लाल, अरुण कुमारी सिंह, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष भीम बहादुर लामा, भाजपा के दशरत सिंह, हिमांशु मिश्रा, शिबू भगत। कांग्रेस की ओर से लक्ष्मण चंद्र बाग, शमशेर खान, पिंटू दास, अशोक मार्डी, मोहम्मद शकील व झारखंड क्रांतिकारी यूनियन के अध्यक्ष धनंजय मार्डी, उपाध्यक्ष सुभाष मुर्मू, मानस भट्टाचार्य, सोबरा हेम्ब्रम, सुजीत राय, दखिन हांसदा ने दी।

िवभिन्न संगठनों ने भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर किया नमन
घाटशिला : डॉ भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देते मुखी समाज के लोग।

छात्राओं ने बाल-विवाह पर नाटक का किया मंचन
श्रद्धांजलि अर्पित करते लोग।

बाबा साहेब ने दिया था आपसी भाईचारे का संदेश : लक्षमण टुडू
जादूगोड़ा : श्रद्धांजलि अर्पित करते विधायक व अन्य।

बच्चों के बीच कॉपी व कलम का किया गया वितरण
गुड़ाबांदा| गुड़ाबांदा के कोइमा में शनिवार को डॉ बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सन्मार्गम् फाउंडेशन ने ग्राम प्रधान बलराम बारिक की अध्यक्षता में बच्चों के बीच कॉपी एवं कलम का वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष सुब्रत बारिक, सक्रिय सदस्य राजू बांसुरी, संजय पात्रा, ध्रुव बांसुरी मुकेश, पिंकू, गिरीश चंद्र बारिक आदि मौजूद थे।

बहरागोड़ा : भाजपा बहरागोड़ा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष बाप्तु साव की अध्यक्षता में भारतीय संविधान के निर्माता एवं भारत र| बाबा साहेब डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती मनाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मौके पर महामंत्री रंजीत बाला, राजकुमार कर, भूपति नायेक, सरोज दंडपात, नसीम अख्तर, भालू दास सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं गालूडीह कस्तूरबा बालिका विद्यालय में डॉ आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षिकाओं द्वारा आंबेडकर की जीवनी के बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई। कक्षा 6 की छात्राओं ने बाल विवाह पर नाटक मंचन किया।

जादूगोड़ा : राखा कॉलोनी स्थित बाजार में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आए घाटशिला के विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि उन्होंने आपसी भाईचारे का संदेश दिया था। मौके पर विनोद सिंह, रवि चौधरी, नवीन प्रसाद, कांवरिया कांत सिंह, कार्तिक हेंब्रम, दिलीप मुखी आदि शामिल थे। इधर धालभूमगढ़ में नूतनगढ़ स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर क्लब भवन में कानास पंचायत भवन में जयंती मनाई गई। मौके पर कालिंदी टोला में विश्वनाथ बेहरा, पिंटू कुमार, सरोज साहू, कानास पंचायत भवन में मुखिया पूर्ण चंद्र सिंह, मेमलाल सरदार, नूतनगढ़ क्लब भवन में खोखन, अजीत आदि उपस्थित थे।

जादूगोड़ा

जादूगोड़ा: माटीगोड़ा में आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते मुखिया व अन्य।

धालभूमगढ़

धालभूमगढ़ : कानास पंचायत भवन में आंंबेडकर को श्रद्धांजलि देते लोग।

मुसाबनी

मुसाबनी: डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते लोग।

कांग्रेस

घाटशिला - डॉ भीमराव आंंबेडकर को श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी।

भाजपा

घाटशिला : डॉ भीमराव आंंबेडकर को श्रद्धांजलि देते भाजपाई।

गुड़ाबांदा

गुड़ाबांदा : बच्चों के बीच कॉपी व कलम का वितरण करते अतिथि।

संविधान निर्माता की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर आपसी भाईचारे का दिया गया संदेश
खबरें और भी हैं...