हाइवे पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल
गालूडीह | एनएच 33 पर गालूडीह थाना क्षेत्र के रंकिणी मंदिर के समीप सुबह 4.30 बजे एक ट्रक पलट गया। ट्रक संख्या एनएल-01 एल-0696 आंध्र प्रदेश से पटना की ओर जा रहा था। ड्राइवर ने बताया कि यह घटना सुबह की है। ड्राइवर को हल्की चोट लगी है। यदि ट्रक सड़क किनारे 100 मीटर पहले पलट जाता तो दो तीन परिवार बर्बाद हो जाते। वहीं ट्रक के पलटने से गांव का चापाकल क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे पानी के लिए लोग परेशान हो रहे हैं।