पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ की छापामारी
बुधवार को गालूडीह पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने गालूडीह स्टेशन रोड पर अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाते हुए छापेमारी की। इस दौरान आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा गालूडीह स्टेशन रोड स्थित रंजीत गोप की पान दुकान और घर पर छापामारी की। छापामारी में विभाग को कुछ हाथ नहीं लगा।
पान दुकान के मालिक रंजीत गोप ने छापामारी का विरोध करते हुए कहा कि बार बार विभाग द्वारा छापामारी कर मुझे परेशान किया जा रहा है। आबकारी विभाग के अधिकारी ने कहा कि शराब बेचने की शिकायत मिली थी। जिसके चलते छापामारी की गई। छापेमारी में इंस्पेक्टर प्रेम प्रकाश उरांव, रंजन तिवारी, सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार करमाली, झुमन कुजूर, थाना प्रभारी सुधांशु कुमार आदि शामिल थे।