कक्षा एक से सात तक के विद्यार्थी किए गए पुरस्कृत
गालूडीह| बुधवार को उमवि धातकीडीह में एसएमसी, शिक्षक, अभिभावक व विद्यार्थियों की सभा का आयोजन किया गया। सीसीई मूल्यांकन 2017-18 का रिपोर्ड कार्ड का वितरण एसएमसी के अध्यक्ष सोनामोनी मुर्मू तथा प्रभारी प्रधानाध्यापक तारापद धावारिया द्वारा किया गया। कक्षा एक से सातवीं तक के टॉपर्स को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के सहायक शिक्षक साजिद अहमद, निखिल धावारिया, सिनगो सोरेन, एसएमसी के सदस्य, संयोजिका,अभिभावक उपस्तिथ थे।