गालूडीह| कोलकाता से जमशेदपुर की ओर जा रहा ट्रक का
गालूडीह| कोलकाता से जमशेदपुर की ओर जा रहा ट्रक का सायलेंसर फट जाने से आग लग गई। इससे ट्रक धू-धू कर जल गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दमकल बुलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ट्रक पर लोहा लोड था। यह घटना शनिवार रात 10:00 बजे की है। आग लगने के बाद चालक सत्येंद्र कुमार ट्रक खड़ा कर कूदकर किसी प्रकार अपनी जान बचाई।