पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों को जैविक खेती की दी गई जानकारी

किसानों को जैविक खेती की दी गई जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गालूडीह |सालबनी स्थित महामिलन सेवा आश्रम में बहुफसली व जैविक खेती पर शनिवार को बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि डॉ जे सोरेन उपस्थित थे। डॉ जे सोरेन का स्वागत डॉ रवींद्र मिश्रा ने की तथा उन्हें प्रतिक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान जमशेदपुर, सरायकेला व पटमदा से आए किसानों ने भाग लिया। डॉ रवींद्र मिश्रा ने आए किसानों से परिचय प्राप्त कर समेकित खेती करने पर जोर दिया। जिसमें मछली पालन, तालाब के ऊपर मुर्गी पालन, सुकर पालन, बकरी पालन व सब्जी खेती के साथ अन्य खेती पर जानकारी दी। साथ ही गाय पालन कर गोबर की उपयोगिता व उससे बनने वाली सामग्रियों पर प्रकाश डाला। जैसे गोबर गैस, जैविक खाद की खेती में मदद की जानकारी दी। मौके पर आश्रम के महाराज सुखदेव, महाराज भारती महतो, राखोहरि महतो, विमल सत्पति , वैज्ञानिक डॉ रवींद्र मोहन मिश्रा, जी मार्डी, अमित कुमार, आनंद पति आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...