पोइला बैशाख पर बंगाली समाज आज निकालेगा प्रभातफेरी
भास्कर न्यूज| घाटशिला/गालूडीह
रविवार को पोइला बैशाख मनाए जाने को लेकर बंगाली समाज की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। दूसरी ओर जादूगोड़ा, घाटशिला तथा गालूडीह रंकिणी मंदिर में पोइला बैशाख पर होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गयी है। कई मंदिरों में पोइला बैशाख पर शर्बत आदि का वितरण करने की व्यवस्था की गई है। शहर के लिटिल एंजेल्स स्कूल में पोइला बैशाख पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें कलाकारों को पारितोषिक भी वितरण किया जाएगा। गालूडीह में बंगाली समाज के लोग रविवार को बंगला नववर्ष मनाएंगे।