पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कृषि बाजार समिति ने प्रगतिशील किसान के रूप में खेलाराम को किया सम्मानित

कृषि बाजार समिति ने प्रगतिशील किसान के रूप में खेलाराम को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जादूगोड़ा |राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के दो वर्ष पूरा होने पर भाटिन गांव में खेतों के बीच ई-नेम दिवस मनाया गया। इधर इस मौके पर कृषि बाजार समिति के सचिव संजय कश्यप ने खेलाराम मुर्मू समेत 20 प्रगतिशील किसानों को ई-नेम फ्री प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता खेलाराम मुर्मू ने कहा कि सब्जी की खेती के जरिए रोजाना दो हजार रुपए की कमाई ई-पोर्टल के मार्फत होती है। स्थानीय बाजारों के अलावा मनचाहा मंडी में अपनी सब्जी का उचित मूल्य भी प्राप्त होता है। जिसका श्रेय संजय कश्यप को दिया। इस दौरान कृषि बाजार समिति परसुडीह के सचिव संजय कश्यप ने कहा कि ई- ट्रेडिंग के जरिए कृषक अपनी उपज का ई-पोर्टल के मार्फत उचित दाम प्राप्त कर सकते हैं। पूरे धालभूम अनुमंडल में 1600 किसान व 20 व्यापारी ई-पोर्टल से जुड़े हैं। इस मौके पर गालूडीह कृषि विकास केंद्र के जी मार्डी ने भी संबोधित किया तथा किसानों को कृषि संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कृषि बाजार समिति परसुडीह के अलावा पंचायत समिति सदस्य समिति सरदार, चाकड़ी पंचायत के उपमुखिया मनोज सरदार, गंगाडीह पंचायत के पूर्व मुखिया सुशेन सरदार, चुनका मुर्मू, मनींद्र महतो, लखन बास्के, खदाई मुर्मू, श्याम मुर्मू, सोमाय सोरेन ने हिस्सा लिया था।

खबरें और भी हैं...