फंड के अभाव में फोरलेन का काम बंद सड़क की जांच के बाद रिलीज होगा फंड
महुलिया से रांची फोरलेन बनाने वाली मधुकॉन प्रोजेक्ट लिमिटेड में कार्यरत कर्मचारियों व मजदूरों को 3 माह से वेतन भुगतान नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में काफी रोष है। जानकारी हो कि वेतन भुगतान की मांग को लेकर कुछ दिनों पूर्व मजदूरों ने सारी गाड़ियां खड़ी कर दी थीं। चालकों ने बताया कि गाड़ियों में डीजल डलवाने के लिए पैसे नहीं है। रांची से महुलिया तक 164 किमी सड़क 1200 करोड़ रुपए की लागत से बननी है, लेकिन सड़क का काम बंद है। इधर दिसंबर 2018 तक फोरलेन सड़क को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में प्रोजेक्ट मैनेजर आर प्रसाद ने बताया कि अब तक 50 प्रतिशत काम हो चुका है। फिलहाल काम बंद है। क्योंकि 50 मजदूरों को 3 महीने से वेतन का भुगतान नहीं हो सका है। इस काम की जांच एनएचएआई को करना है। उसके बाद शेष काम करने के लिए फंड जारी होगा। जब तक फंड नहीं मिलता है तब तक काम आगे नहीं बढ़ पाएगा। इधर मजदूरों ने भी कहा है कि जब तक पेमेंट नहीं होता है, तब तक काम नहीं करेंगे।