गांव की खुशहाली के लिए ग्रामीणों ने मांगी दुआएं
गालूडीह| आमडांगा गांव में आमडांगा कीर्तन कमेटी की ओर से हरिनाम संकीर्तन का समापन हुआ। कीर्तन के माध्यम से गांव में खुशियाली की दुआ मांगी गई। इस मौके पर बांकुड़ा, पुरुलिया, मुसाबनी से आए कीर्तन मंडली ने भाग लिया। शाम को प्रसाद का वितरण किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से हरिनाम संकीर्तन संपन्न हुआ।