पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पर्सनालिटी डेवलपमेंट के आयामों से विद्यार्थियों को कराया गया अवगत

पर्सनालिटी डेवलपमेंट के आयामों से विद्यार्थियों को कराया गया अवगत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (बीएसीइटी), जमशेदपुर में रविवार को बेसिक साइंस एंड ह्यूमेनिटीज विभाग का माह व्यापी टेक-फेस्ट “साइ-लिट्’18 के तहत तीन-तीन व्याख्यानों का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में डॉ हीरालाल यादव (एनआईटी, जमशेदपुर) ने फिजिक्स, डॉ मनीष झा (एनएमएल) ने केमिस्ट्री और एसपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ एचपी मिश्रा ने पर्सनालिटी डेवलपमेंट के विभिन्न आयामों से प्रथम वर्ष के छात्रों को वाकिफ कराया। प्रभारी निदेशक डॉ सुबोध बिहारी लाल सक्सेना ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और कॉलेज में विभिन्न विभागों द्वारा माह-व्यापी टेक-फेस्ट का पूर्ण विवरण दिया। विभागीय प्रधान डॉ सरिता कुमारी ने “साइ-लिट्’18 के तहत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ मनोज कुमार पाठक ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ डॉली चक्रवर्ती ने दिया। इस अवसर पर विभाग समेत कॉलेज के सभी शिक्षक उपस्थित थे।

व्याख्यान में शामिल प्रथम वर्ष की छात्राएं व अन्य ।

खबरें और भी हैं...