18 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित
गालूडीह| बड़ाखुर्शी पंचायत के पाइरागुड़ी स्थित आईटीआई संस्थान प्रांगण में आईटीआई एवं पूर्णिमा नेत्रालय जमशेदपुर के तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन घाटशिला विधायक लक्ष्मण टुडू ने किया। शिविर में खड़िया कॉलोनी, बड़ाखुर्शी, पाइरागुड़ी, गिधिविल, गालूडीह व अन्य गांवों के मरीज पहुंचे थे। 70 मरीजों की जांच हुई। जिसमें 18 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। उनका 24 अप्रैल को पूर्णिमा नेत्रालय में ऑपरेशन होगा। आईटीआई के निदेशक उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि मरीजों के आनेजाने की व्यवस्था की जाएगी। मौके पर मौजूद विधायक ने भी अपनी आंखों की जांच कराई। जांच करने आई टीम में मोमित गौर, शिवनारायण महतो, प्रदीप महतो, मुकेश सिंह, पूर्णिमा नेत्रालय से महेश्वर महतो, भाजपा से मुचीराम, डॉ विनोद बिहारी आदि उपस्थित थे।