गालूडीह : पैसेंजर ट्रेन से गिरकर महिला जख्मी
गालूडीह| मंगलवार की शाम गालूडीह रेलवे स्टेशन पर झाड़ग्राम धनबाद पैसेंजर ट्रेन से एक महिला गिरकर जख्मी हो गई। महिला अपना नाम गीता बता रही है, जो स्लैग चुनने का काम करती है। रेलवे कर्मियों ने इलाज के लिए घायल महिला को निरामय हेल्थ केयर में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।