पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीए कॉलेज के 17 छात्रों का हुआ कैंपस सलेक्शन

बीए कॉलेज के 17 छात्रों का हुआ कैंपस सलेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गालूडीह| बीए कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (बीएसीइटी), जमशेदपुर के 17 छात्रों का करनाल, हरियाणा की प्रतिष्ठित कंपनी एआरएन टेली सर्विसेस द्वारा अभियंता के रूप में चयन किया गया। चयनित छात्रों में से सिविल इंजीनियरिंग के 8, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 3 और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के 6 छात्र शामिल हैं। चयन प्रक्रिया के तहत पर्सनल इंटरव्यू सेशन आयोजित किया गया। कॉलेज के चेयरमैन डॉ शिव कुमार सिंह, प्रभारी निदेशक डॉ एसबीएल सक्सेना, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर प्रत्यंचा प्रसाद समेत सभी शिक्षकों ने चयनित छात्रों को बधाई दी।

खबरें और भी हैं...